नई दिल्ली: बिहार के बेरोजगारों को थोड़ा सुकून देने वाली खबर आई है. राज्य के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि बहुत जल्द ही भारी संख्या में शिक्षकों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली जाएगी. अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही 19 हजार 864 शिक्षकों की बहाली की जाएगी. गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत सहित सभी मुख्य विषयों के शिक्षकों की भर्तियां होंगी. शिक्षामंत्री ने ये बातें शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षदों के साथ बैठक में कही. वे यहां पर शिक्षक और विद्यालयों की समस्या पर चर्चा के लिए आए थे. बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए 19 बिन्दुओं पर चर्चा हुई.
स्कूल क्लर्क के लिए SSC लेगा परीक्षा: शिक्षामंत्री ने कहा कि हाईस्कूलों में क्लर्कों की भर्ती के लिए भी लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही विभाग खाली पदों सूची कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को सौंप देगी. इसके बाद SSC ही कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी करेगा.
अशोक चौधरी ने कहा पिछले कुछ समय से स्कूलों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिसके चलते वहां संसाधनों का अभाव हो जाता है. इस समस्या से निपटने के लिए स्कूलों में नाइट गार्ड की नियुक्ति होगी. गार्ड को चार हजार रुपए प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा.
Source:-ndtv
Viewmore:-Singapore Dedicated server and Singapore Cloud Server and Singapore VPS Server