बगदाद.इराक के बगदाद में भीड़भाड़ वाली दो सड़कों पर आज तड़के दो
कार बम विस्फोटों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए।
पहला कार धमाका एक आइसक्रीम पार्लर के पास हुआ। इसके कुछ घंटों बाद दूसरा
धमाका शिया बाहुल्य कार्ख जिले में एक सरकारी कार्यालय के पास हुआ। सोमवार
रात को भी शिया बहुल कर्राडा जिले में रात को हुए एक कार बम विस्फोट में 13
से अधिक लोगों की मौत हो और लगभग 30 अन्य घायल हो गए थे।
गौरतलब है कि कर्राडा जिले में जुलाई 2016 में हुए ट्रक बम हमले में कम से कम 324 लोग मारे गए थे। इस विस्फोट की जिम्मेदारी भी आईएस ने ली थी। हमलावर आम तौर पर रमजान के पवित्र महीने में तड़के नमाज और खाने-पीने के लिए बाहर निकले लोगों को निशाना बनाकर हमले करते हैं। आईएस विरोधी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के समर्थन वाले इराकी बल उत्तरी इराक में मोसुल के पश्चिमी क्षेत्र से आईएस को खदेड़ने के लिए बड़ा अभियान चला रहे हैं।
Source:-Bhaskar
Viewmore:-Singapore Dedicated server and Singapore Cloud Server and Singapore VPS Server